image
Uncategorized

आज मुग्मा ( निरसा ) में ऑल इंडिया SC ,ST, OBC Council द्वारा कोयलांचल की समस्याओं एवं उनके समाधान हेतु एक आम सभा आयोजित की गई l

आज मुग्मा ( निरसा ) में ऑल इंडिया SC ,ST, OBC Council द्वारा कोयलांचल की समस्याओं एवं उनके समाधान हेतु एक आम सभा आयोजित की गई l

इसके लिए आवश्यक है कि :

1. बच्चों को ३ वर्ष की उम्र से त्रिभाषीय शिक्षा मिले।

2. ⁠हर गृहिणी , हर नागरिक कमसे कम अख़बार पढ़ सके

3. हर युवा को ऐसी शिक्षा एवं ट्रेनिंग मिले ताकि उन्हें रोज़गार के लिए किसी के सामने हाथ न पसारना पड़े ।

: जागरूकता मंच इसी दिशा में कार्य कर रहा है

हर गाँव में हमलोगों को एक प्ले- स्कूल खोलना होगा । हर महिला हर पुरुष को शिक्षित करना होगा ताकि वे समाचार पत्र प्रतिदिन पढ़ सकें , देश दुनिया की खबर जान सके , अपना अधिकार अपना कर्तव्य समझ सकें! तथा युवाओं को job- oriented ट्रेनिंग देना होगा ।

428712252_374481942202054_8225666697536573400_n
Uncategorized

सेवा- जागरूकता मंच ग्रामीण विकास संगोष्ठी

. सेवा- जागरूकता मंच ग्रामीण विकास संगोष्ठी ..

( कोयलांचल विकास अभियान )

आज बेरमो प्रखंड के अरमो गाँव में श्री नागेश्वर यादव के पहल पर सेवा- जागरूकता मंच की ग्रामीणों के साथ संगोष्ठी हुई जिसमे चार मुद्दों – शिक्षा , स्वास्थ्य , रोज़गार व किसानों की आय वृद्धि – पर विस्तृत चर्चा हुई । मंच के अध्यक्ष श्री गोपाल सिंह ( पूर्व सीएमडी) , सीआईएल एससी , एसटी , ओबीसी काउन्सिल के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री बृजकिशोर राम , श्रमिक नेता ललन सिंह , पूर्व मुखिया मनिराम मुरमू , गोमिया व्यापार मंडल के अध्यक्ष रणविजय सिंह , गुलेश्वर यादव , धनेश्वर महतो ने संबोधित किया । रसर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि ग्रामीणों के विकास हेतु निम्न कायाकल्प योजनाओं को अरमो गाँव में लागू किया जाय :

क. शिक्षा :

१. बच्चों का सर्वांगीण विकास योजना : गाँव की चार बच्चियो ( ख़ुशबू कुमारी-१ , ख़ुशबू कुमारी-२ , ममता कुमारी , यशोदा कुमारी ) को मंच ट्रेनिंग देगा और ये बच्चियाँ उसी गाँव के ३-५ वर्ष के बच्चों को संस्कार के साथ साथ तीन भाषा – मातृभाषा , राष्ट्रभाषा , अंतरराष्ट्रीय भाषा – एवं बुनियादी ज्ञान की बातें सीखाएँगी ।

इससे दो फ़ायदा होंगे – एक तो गाँव के तीन से पाँच वर्ष के बच्चों को बुनियादी शिक्षा मिलेगी , दुसरा इन चारों बच्चियों को एक साल के अनुभव के बाद शिक्षक की नौकरी मिलने की संभावना बन जाएगी ।

इन चारों बच्चियों को मंच सम्मानित करेगा ।

२. साक्षरता अभियान : उसी गाँव की दो सम्मानित महिलाएँ ( श्रीमती पूनम देवी , श्रीमती ममता देवि ) गाँव की अन्य महिलाओं को साक्षर बनाएँगी ।

ख : स्वास्थ्य :

३, योग : उसी गाँव के श्री नरेश यादव अपने सभी साथियों को प्रतिदिन योग सिखाएँगे , करवाएँगे ताकि सभी ग्रामीण स्वस्थ रहें ।

४. आयुष्मान भारत : जिनका आयुष्मान भारत कार्ड नहीं बना है ,उन सभी लोगों का मंच कार्ड बनवाएगा ताकि कार्ड धारकों को प्रधानमंत्री योजना का लाभ मिल सके ।

ग . रोज़गार :

५. युवाओं को प्रशिक्षण : युवाओं के पसंद के अनुसार मंच उनको इलेक्ट्रीशियन , राजमिस्त्री , टेलर , फीटर आदि की ट्रेनिंग देगा ।

६. ⁠युवाओं को लोन : जो युवा अपना व्यवसाय करना चाहेगा उसको मंच प्रधानमंत्री योजना के अंतर्गत बैंक से लोन दिलाने में मदत करेगा ।

घ . कृषि आय में वृद्धि :

७. किसानों को एक फॉर्म दिया गया जिसके माध्यम से वहाँ हो रही फसल , वहाँ की मिट्टी , सिंचाई के साधन , उनकी पसंद इत्यादि के बारे में जानकारी प्राप्त की जाएगी जिसके आधार पर किसानों को मंच द्वारा प्रशिक्षण दिया जाएगा ताकि उनकी आय बढ़ सके । किसानों से जानकारी प्राप्त करने की ज़िम्मेवारी श्री शंभु यादव , केदार एवं उमेश को दी गई ।

तदुपरांत मंच के सभी सदस्य अरमो में अवस्थित विद्यालय में जाकर सभी बच्चों से बात किए , उनका हौसला बढ़ाए । बच्चों को पढ़ने की कला बताते बताते जब श्री सिंह ने उनसे पूछा कि बड़े होकर वो क्या बनना चाहते हैं तो लगभग नब्बे प्रतिशत बच्चों ने कहा कि वे डॉक्टर बनना चाहते हैं । उक्त विद्यालय में बच्चों की संख्या साढ़े छह सौ से ज़्यादा है ।

यह भी निर्णय लिया गया कि मंच के सदस्य लगातार इस ग्राम में आते रहेंगे , ग्रामीणों का हौसला बढ़ाते रहेंगे ताकि अरमो एक मॉडेल के रूप में विकसित हो सके ।

गोष्ठी के बाद ग्रामीणों ने मंच के सभी सदस्यों को भोजन कराया , धन्यवाद दिया । तदोपरांत सभा समाप्त हुईं ।

435286837_399755989674649_2859623220914007278_n
Uncategorized

“ सबको मिले समान शिक्षा ,चाहे वह मंत्री पुत्र हो या चपरासी पुत्र “

अंबेडकर जयंती के पूर्व राजरप्पा के प्रांगण में आज हम जागरूकता मंच वालों ने बाबा साहब को श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए अपने संकल्प को दुहराया :

“ सबको मिले समान शिक्षा ,चाहे वह मंत्री पुत्र हो या चपरासी पुत्र “

435460953_401731096143805_3072740495782916441_n
Uncategorized

“ सरहुल की ढेर सारी शुभकामना “

आप सभी साथियों एवं समस्त झारखंड वसियों को :

“ सरहुल की ढेर सारी शुभकामना “

आज सरहुल के पावन दिवस के अवसर पर “धरती आबा “ से प्रार्थना है कि हम समस्त झारखंडवासियों को आशीर्वाद दें ताकि :

१. शिक्षा : हर बच्चे को संस्कार युक्त त्री- भाधीय शिक्षा मिले

२. ⁠शिक्षा : समाज की साक्षरता शत – प्रतिशत हो

३. ⁠स्वास्थ्य : सभी लोग स्वस्थ रहें

४. ⁠स्वास्थ्य :सबको चिकित्सा की उत्तम सुविधा मिले

५. ⁠आय वृद्धि : किसानों की आमदनी भरपूर बढ़ें

६. ⁠ नशा – मुक्ति : समाज नशामुक्त हों

७. ⁠स्वरोज़गार : हर युवा के हाथ में रोज़गार हों

………….. “ जै सरहुल “ …………..

438963727_408228095494105_5955050915514248909_n
Uncategorized

“ जीओ और जिने दो “

भगवान महावीर का लगभग तीन हज़ार वर्ष पुराना संदेश आज के परिपेक्ष में भी कितना उपयुक्त है :

“ जीओ और जिने दो “

New Project (33)
Uncategorized

सेवा जागरूकता मंच द्वारा कल बाबासाहब डॉ भीमराव अंबेडकर की १३३ वीं जयंती राँची में धूमधाम से मनाई गई ।

सेवा जागरूकता मंच द्वारा कल बाबासाहब डॉ भीमराव अंबेडकर की १३३ वीं जयंती राँची में धूमधाम से मनाई गई । बाबासाहब का स्वप्न था कि हमारे देश का विकास हो , समानता एवं भाईचारा का समाज में साम्राज्य हो । इस स्वप्न को साकार करने के लिए , भारत को आत्मनिर्भर , विकसित राष्ट्र बनाने के लिए जागरूकता मंच द्वारा सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि मंच पुरी तन्मयता के साथ गाँवों एवं शहरों में कार्य करेगा ताकि :
१. हर बच्चे को तीन साल की उम्र से संस्कारयुक्त त्रिभाषीय शिक्षा मिले ।
२. ⁠समाज की साक्षरता दर शत- प्रतिशत हो ।
३. ⁠हर व्यक्ति योग करे , स्वस्थ रहे ।
४. ⁠हर ज़रूरत मंद व्यक्ति के पास आयुष्मान भारत का कार्ड हो ।
५. ⁠किसानों की आमदनी भरपूर बढ़े ।
६. ⁠समाज नशामुक्त हो ।
७. ⁠हर जरूरतमंद युवा के पास स्वरोज़गार हो।
455268379_120211762528580419_1402035460155463456_n
Uncategorized

स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ

स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ

पढ़ो – पढ़ाओ – अपने परिवार को विकसित बनाओ

2. विगत ७५ वर्षों में हम भारतीयों ने बहुत कुछ पाया है ।

3. शहीद पूर्वजों के स्वप्न को साकार करने के लिए अभी भी बहुत कुछ पाना बाक़ी है: आपेक्षित शिक्षा- आय – रोज़गार-स्वास्थ्य की समुचित सुविधाएँ- नशामुक्त , गरीबी मुक्त , संस्कार युक्त भारत …

4. हाँ , दो वर्गों का सही मायने में बहुत ही विकास हुआ है …

(i) सम्माननीय नेता जी के परिवार का एवं

( ii )सही मायने में अच्छी तरह से शिक्षित परिवार का …

5.नौकरियों में पिछले लगभग ७५ वर्षों से आरक्षण की भी सुविधा है लेकिन पिछड़े राज्यों जैसे झारखंड , बिहार आदि के कितने परिवार इस सुविधा का फ़ायदा ले पाए हैं ?? इन राज्यों से हमारे कितने SC- ST- OBC-EWS परिवार के बच्चे IAS, IPS बन सके हैं ??? अपने आस पास जरा नज़र दौड़ाकर तो देखिए ..

6.अतः आइए, आज संकल्प लीजिए कि अपने बच्चे को संस्कार युक्त अच्छी शिक्षा अवश्य दीजिएगा ताकि आपके परिवार का भी सर्वांगीण विकास हो सके , काया- कल्प हो सके ….

इस मुहिम में जागरूकता मंच सदैव आपके साथ है , साथ रहेगा

………..जय हिन्द ! जय भारत ! जय मानवता !…..